---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

इस्कॉन नर्मदापुरम की भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, सैंकड़ों सैंकड़ों भक्त बने सारथी

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। इस्कॉन नर्मदापुरम (ISKCON Narmadapuram) ने आज यहां श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर (Shri Dwarkadhish Bada Mandir) तुलसी चौक (Tulsi Chowk) से भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) की रथयात्रा निकाली। सैंकड़ों भक्त इस रथयात्रा के साक्षी बने। रथयात्रा का समय दोपहर 3 बजे से थे, एक सैंकड़ा से अधिक लोग समय से पूर्व ही पहुंच गये थे। हालांकि रथयात्रा करीब एक घंटे की देरी से शाम 4 बजे प्रारंभ हुई, तब तक एक हजार से अधिक भक्त पहुंच चुके थे। शहर के श्रद्धालुओं में भगवान का रथ खींचने को लेकर होड़ लगी थी।

आरती के बाद तुलसी चौक से रथयात्रा प्रारंभ हुई। संपूर्ण यात्रा के दौरान महाप्रसाद का वितरण भी होता रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure) सत्नीक शामिल हुए।

इस मार्ग से निकली रथयात्रा

रथयात्रा श्री द्वारिकाधीश मंदिर तुलसी चौक से जयस्तंभ चौक, राजस्थान मिष्ठान के पास से बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, चौपाटी, कॉवेंट स्कूल, नवग्रह दुर्गा मंदिर (Navagrah Durga Temple), चामुंडा चौराहा होकर वापस नेहरुगंज होकर चौपाटी, दुर्गा मंदिर, जयस्तंभ चौक (Jayastambh Chowk) से श्री द्वारिकाधीश मंदिर में समापन हुआ। यहां संध्या आरती में भी सैंकड़ों भक्त शामिल रहे।

जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत

नर्मदा पुरम की इस्कॉन संस्था ने इटारसी नगर में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली। रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ और सुभद्रा विराजित थे। सैकड़ों की संख्या में भक्तगण हरे रामा हरे कृष्णा की गूंज कर रहे थे। श्री द्वारकाधीश मंदिर से रथ यात्रा प्रारंभ हुई, नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकडग़ंज में समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे के नेतृत्व में रथ यात्रा का पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। सभी आगंतुकों को प्रसाद दिया। पंडित पीयूष पांडे एवं समिति के सदस्य घनश्याम तिवारी, बंशीधर शर्मा, दीपक जैन, सुनील दुबे शिक्षक, मयंक कलोसिया शामिल थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.