---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा से 27 जून को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। श्री जगन्नाथ जनकल्याण सेवा समिति डोंगरवाड़ा मप्र के तत्वावधान में अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव का आयोजन 27 जून से प्रारंभ होगा। 5 जुलाई को रथयात्रा की वापसी होगी। भगवान की रथयात्रा प्रात: 9 बजे डोंगरवाड़ा से प्रस्थान करके रामजी बाबा समाधि स्थल पहुंचेगी।

यहां से प्रात: 10 बजे प्रारंभ होकर सतरस्ता, अमर चौक, न्यू जयस्तंभ, हलवाई चौक, सराफा चौक, कसेरा बाजार, मोरछली चौक, इंदिरा चौक, गांधी चौक, नेहरु पार्क, पानी की टंकी से नर्मदा महाविद्यालय होते हुए आनंद नगर, मीनाक्षी चौक, महिला थाना, पटवारी कालोनी, कालिका नगर से गुंडीचा भवन स्वयंवरम गार्डन पहुंचेगी। यहां शाम 5 बजे प्रभु के आगमन के बाद आरती, पूजा के बाद रात 10 बजे शयन आरती होगी। 28 जून से 4 जुलाई तक सुबह 5 बजे मंगल आरती, 9 बजे बालभोग, दोपहर 12 बजे महाप्रसाद, दो बजे महाप्रसाद वितरण, प्रभु का शयन, 3 बजे दर्शन प्रारंभ, शाम 7 बजे संध्या आरती और रात्रि 10 बजे शयन कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान 1 जुलाई को पंचमी पर दोपहर 12 से 2 बजे तक भंडारा, शाम 5 बजे माता महालक्ष्यमी का आगमन, उत्सव, पूजा-अर्चना। 28 जून से 4 जुलाई तक प्रतिदिन 5:30 से 6:30 बजे तक प्रवचन, धार्मिक सांस्कृतिक भजन प्रस्तुतियां शाम 7:30 से 9:30 बजे तक।

रथयात्रा की वापसी

रथयात्रा प्रात: 9 बजे गुंडीचा भवन से बड़ चौराह मालाखेड़ी से कलेक्टर बंगला, एसपी बंगा, जेल के सामने से पोस्ट आफिस, कोठी बाजार, विवेकानंद घाट, बीएसएनएलचौक से देवा माई की समाधि होते हुए भोपाल चौराह, रसूलिया गेट नंबर 2 से एसपीएस कालोनी, कामगार कल्याण केन्द्र से एसपीएम मुख्य मार्ग से फेफरताल होते हुए डोंगरवाड़ा पहुंचेगी।

अन्य आयोजन

6 जुलाई को अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा में भगवान का स्वर्ण वेश दर्शन दोपहर 12 से 2 बजे तक भंडारा, 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे से भगवान का अघर अर्पण श्रंगार, शाम 7 बजे महाप्रसादी वितरण, 8 जुलाई को शाम 7 बजे मंदिर प्रवेश, आरती, पूजा एवं प्रसादी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.