इटारसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल 16 अगस्त को मनाई जाएगी। मुख्य समारोह श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर में होगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बड़े मंदिर में तैयारियां चल रही हैं।
श्री द्वारिकाधीश मंदिर में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव के लिए आकर्षक साज सज्जा की गई है। 16 अगस्त को प्रात: 6 बजे श्री द्वारिकाधीश का पंचामृत स्नान होगा एवं श्रृंगार आरती के पश्चात दोपहर 11:30 बजे भगवान को बाल भोग लगेगा। रात्रि 8:30 बजे द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण पर आधारित भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नगर में यादव समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाती है, जो खेड़ा गोकुल नगर से प्रारंभ होकर ओवरब्रिज होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने से जयस्तंभ सहित विभिन्न मार्गों से होकर श्री द्वारिकाधीश मंदिर में संपन्न होती है, जहां मंदिर समिति स्वागत सत्कार करती है।











