---Advertisement---

भगवान परशुराम जयंती : श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया मंचन

By
On:
Follow Us

इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी के प्रगटोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। परशुराम भवन में सर्व ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महिला मंडल नगर अध्यक्ष प्रीति अभय दुबे ने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिलाओ ने मंगलाचरण किया। महिलाओं ने मंच से माता यशोदा का लाला भगवान कृष्ण संग लीलाओं का मंचन किया। कृष्ण के रूप में चेतन्या पांडेय, राधा मिष्ठी तिवारी बनीं।

इस अवसर पर संरक्षक श्रीमति कल्पना डा. सीतासरन शर्मा, डा. रेनू राजेश शर्मा, माधवी मिश्रा, प्रतिभा दुबे, साधना दुबे, किरण तिवारी, इंदिरा तिवारी, साधना सिलाकारी, नीति पांडेय, वंदना ओझा, नीरू मिश्रा, अनुराधा शर्मा, सुषमा पांडेय, रेखा दुबे ,हेमा पुरोहित, शीतल तिवारी, पूजा तिवारी, सुधा शर्मा, कामिनी शर्मा, मंजुला तिवारी, मोना अवस्थी, ज्योति शर्मा, आंचल तिवारी, तान्या दुबे, कल्पना ओझा, रेखा वैष्णव, निधि शर्मा, दीप्ती शुक्ला, आध्या दुबे, शर्यन्या शर्मा, शीतल दुबे, रचना मिश्रा, कुसुम तिवारी, ज्योति पाराशर, रूचि शर्मा, बबली शर्मा, लीना शर्मा, संगीता शर्मा, अनीता शर्मा, प्रीति अजय, पूनम शर्मा, गौरी शर्मा, रेनू दीक्षित, सुनीता जोशी, कल्पना तिवारी, मनोज सारन, श्रीमती सपना सारन मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती कल्पना शर्मा ने सांस्कृतिक आयोजन की सफलता के लिए महिला मंडल की सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम होना चाहिए। हर साल समारोह में समाज की महिलाएं सक्रिय भागीदारी करती हैं, यह अच्छा प्रयास है।

नर्मदा अस्पताल की संचालिका डा. रेनु शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी अकेले विप्र समाज के नहीं बल्कि समूचे हिन्दू समाज के आराध्य हैं। भगवान राम ने ही उनके रूप में अवतार लिया था। महिला मंडल हर वर्ष यह आयोजन करता है, इसके लिए सभी महिलाएं बधाई की पात्र हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!