---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली, 50 बटुकों का जनेऊ संस्कार हुआ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • परशुराम जयंती पर भगवामय हुआ शहर, शोभायात्रा में लगे जय परशुराम जी के जयघोष

इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी प्राकट्योत्सव के तहत गुरुवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जिले भर से आए विप्र समाज के सदस्यों ने हिस्सा लेकर एकजुटता का परिचय दिया। शाम चार बजे परशुराम भवन से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने हाथ में भगवान परशुराम जी का फरसा और भगवा ध्वज लहराए। शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की आदमकद प्रतिमा और झांकी सजाई गई थी।

ब्राह्मणों ने शस्त्र और शास्त्र दोनों विधाओं में पारंगत होने का संकल्प लेकर कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमेशा विप्र समाज खड़ा होगा। ढोल धमाकों और डीजे की धुन पर भगवान परशुराम जी के भजनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। अपने पारंपरिक पहनावे धोती कुर्ते के साथ संस्कृति का परिचय दिया गया। बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं और युवतियों ने भी आयोजन में शिरकत की। पहली लाइन, सराफा, द्वारकाधीश मंदिर, जयस्तंभ होते हुए यात्रा रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान पहुंची। यहां धूमधाम से भगवान परशुराम जी प्राकट्योत्सव मनाया गया। वेदपाठी ब्राह्मणों ने स्वस्ति वाचन के साथ महाआरती कराई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, समाज के संरक्षक हेमंत मधु शुक्ला, पीयूष शर्मा, आचार्य पंडित सोमेश परसाई, प्रमोद पगारे मौजूद रहे। स्वागत भाषण समाज के नगर अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा ने दिया। वार्षिक प्रतिवेदन परशुराम सेना जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे ने प्रस्तुत किया। समाज के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव विश्व कल्याण के लिए अपना सहयोग दिया है। हमारे समाज की एकजुटता से ही पूरे जिले में इतने भव्य स्तर से यह समारोह हो रहा है, इसमें समाज के हजारों युवाओं-सहयोगियों की ताकत है। भविष्य में भी हम सामाजिक रूप से एकजुट होकर अपने हक और मान सम्मान के लिए खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव समाज की भलाई के लिए काम किया है। ब्राह्मणों ने हमेशा पथ प्रदर्शक का काम किया है, इसलिए पृथ्वी पर ब्राह्मण समाज को सदैव पूज्यनीय माना गया है। अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील बाजपेई ने एवं आभार प्रदर्शन दिनेश उपाध्याय ने किया।

इनका हुआ सम्मान

समाज द्वारा इस वर्ष मंच से सामाजिक सहयोग और उल्लेखनीय कार्यों के लिए पंडित सत्येंद्र ज्योतिषी अधिवक्ता जबलपुर, कॉमेडियन प्रकाश पगारे, पंडित हरि प्रसाद शर्मा फायर फाइटर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, पंडित दिव्यांश तिवारी, श्रीमती माधवी मिश्रा, संजय बाजपेई को विप्र शिरोमणि सम्मान से नवाजा।

50 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार

प्राकट्योत्सव के तहत गुरुवार सुबह समाज द्वारा 50 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। वेद मंत्रों के साथ पूरे विधि विधान के साथ सभी बटुकों के जनेऊ संस्कार की रस्म पूरी कराई गई। समाज द्वारा इस आयोजन के लिए सारी व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन के साथ ही पांच दिवसीय उत्सव का समापन किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.