इटारसी। सिंधी समाज पंचायत के तत्वावधान में झूलण सेवा समिति इटारसी ने भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव आज से प्रारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे अखंड ज्योत पूजन एवं भगवान श्री झूलेलाल की आरती से प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर सभी ने विश्व कल्याण की कामना के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूज्य पंचायत सिंधी समाज, झूलण सेवा समिति एवं सिंधी समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।










