भगवान श्रीराम ने किया राक्षसी ताड़का का वध

भगवान श्रीराम ने किया राक्षसी ताड़का का वध

– पुत्रमोह में पड़े राजा दशरथ को गुरु वशिष्ठ ने समझाया
– बड़ी संख्या में श्रीरामलीला देखने पहुंच रही नागरिक
इटारसी। नगरपालिका परिषद इटारसी (Municipal Council Itarsi) के तत्वावधान में गांधी स्टेडियम (Gandhi Stadium) में चले रहे श्री रामलीला दशहरा महोत्सव (Shri Ramlila Dussehra Festival) में श्री राम जन्म, सुबाहु, मारीच और ताड़का वध का मंचन हुआ।
श्री बाल कृष्ण लीला संस्थान वृंदावन उत्तर प्रदेश (Shri Bal Krishna Leela Sansthan Vrindavan Uttar Pradesh) द्वारा मंचित रामलीला (Ramlila) में दिखाया कि मारीच और सुबाहु के अत्याचारों से आमजन दुखी थे। उन्होंने ऋषि-मुनियों को भी नहीं बख्शा, जिससे ऋषि-मुनि विश्वामित्र के नेतृत्व में राक्षसों से छुटकारा पाने के लिए अयोध्या नरेश राजा दशरथ के पास फरियाद लेकर जाते हैं। तब राजा दशरथ गुरु विशिष्ठ के कहने पर राम व लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। मंचन में बताया गया कि जब विश्वामित्र राजा दशरथ के पास जाते हैं और श्री राम, लक्ष्मण को वन ले जाने के लिए मांगते हैं तो वे इंकार कर देते हैं। जिस पर विश्वामित्र क्रोधित हो जाते हैं। तब गुरुदेव वशिष्ठ जी राजा दशरथ को समझाते हैं और पुत्रमोह त्यागने को कहते हैं। इसके बाद मुनि विश्वामित्र श्री रामचंद्र व लक्ष्मण को साथ लेकर अपने आश्रम में जाते हैं।
रास्ते में उन्हें राक्षसी ताड़का मिलती है। जिसका वध श्रीराम करते हैं। उसके उपरांत राम व लक्ष्मण आश्रम पहुंच जाते है। आश्रम पहुंचने पर मारीच व सुबाहु अपनी माता ताड़का का बदला लेने आश्रम में चल रहे यज्ञ को विध्वंस करने आते हैं। तभी वे श्रीराम व लक्ष्मण से युद्ध करते हैं। जिसमें सुबाहु मारा जाता है, मारीच युद्ध करते हुए भाग जाता है।

यह अतिथि पहुंचे भगवान का पूजन करने

भगवान श्रीराम और माता सीता का पूजन करने के लिए मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे, भाजपा नेता टीटू सलूजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, विधायक प्रतिनिधि गोविंद बांगड, सभापति अमृता मनीष ठाकुर, मनजीत कलोसिया, पार्षद अमित विश्वास, संजय ठाकुर, कांग्रेस नेता मयूर जायसवाल, हिमांशु बाबू अग्रवाल, पत्रकार अरविंद शर्मा, बलराम मिश्रा, राहुल सरन, मंगेश यादव व अन्य मौजूद रहे।

पुरानी इटारसी में पहुंच रहे दर्शक

पुरानी इटारसी में रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। इसी तरह गांधी मैदान में भी दर्शकों की संख्या सैकड़ों में आ रही है। दोनों ही स्थानों पर दर्शकों के बैठने के लिए नगर पालिका परिषद इटारसी ने कुर्सी की व्यवस्था की है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!