बिरसा मुंडा कॉलेज सुखतवा में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को जागरुक किया

Post by: Rohit Nage

Made students aware on Constitution Day in Birsa Munda College Sukhtawa
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। आज 26 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में प्राचार्य श्रीमती कामधेनु पटोदिया के संरक्षण एवं आयोजन प्रभारी डॉक्टर मंजू मालवीय के निर्देशन में आयोजित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में प्रात: प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।

संविधान के संबंध में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ मंजू मालवीय ने कहा कि संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है। यह एक लिखित दस्तावेज है। हमारा संविधान सबसे वृहद और विस्तृत है तथा सर्वप्रथम बीएन राव ने संविधान का प्रारंभिक मसौदा तैयार किया था। प्राचार्य ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर हैं। 26 नवंबर को देश ने संविधान को अपनाया था और आज हम इसकी 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

यह क्षण हमारे लिए गौरवान्वित होने का है। इस अवसर पर संविधान के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता में मोनिका बामने, संजय काजले तथा आदित्य राज बामने ने अपने विचार रखे। भारतीय संविधान की जागरूकता हेतु पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता में शालू परते, आदित्य राज, शिखा यादव ने सहभागिता की। क्रॉफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता में संजना, शिखा यादव, उदिता उईके एवं अंबिका इरपाचे ने भाग लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से डॉ हिमांशु चौरसिया, डॉ सतीश ठाकरे, डॉ सौरभ तिवारी, श्रीमती संध्या उपाध्याय, डॉ धीरज गुप्ता, डॉ वेद प्रकाश भारद्वाज सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन डॉ राधा आशीष पांडे ने और आभार डॉ प्रवीण कुशवाह ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!