इटारसी। जनपद पंचायत नर्मदापुरम के ग्राम गुर्रा में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को मत का उपयोग करना बताया। जागरूकता अभियान मेंग्राम में रैली निकालकर मतदाताओं को 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदान करने का आग्रह किया गया। साथ ही मतदाताओं को मतदान हेतु शपथ भी दिलाई।
जागरूकता अभियान में पंचायत सचिव मनोज चौधरी, सहायक सचिव मनोज साहू, प्रधान पाठक भगवती प्रसाद पटैल, शिक्षक एसके शर्मा, प्राथमिक शिक्षक मुकेश कटारे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी पटैल, सविता गौर, आंगनवाड़ी सहायिका भुरियाबाई बामने, भागवती पथोरिया, आशा कार्यकर्ता विनीता पथौरिया, पटवारी श्रेया गुप्ता, ग्राम कोटवार मनोज मेहरा सहित स्वसहायता समूह की सदस्य बृजलता यादव, लक्ष्मीबाई चौरे, निर्मला सराठे, बबली चौर सहित अन्य महिलायें उपस्थित रहीं।








