
माधुरी ने दी अपने गुरु पंडित बिरजू महाराज को दी श्रद्धांजलि
प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। पंडित बिरजू महाराज ने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में कत्थक को एक नई पहचान दिलाई। पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके पोते ने यह जानकारी दी।
बिरजू महाराज ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ का गाना ‘काहे छेड़ मोहे…’ को बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। इसी तरह फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मोहे रंग दो लाल में दीपिका पादुकोण ने बिरजू महाराज का सिखाया कथक ही किया था।
माधुरी हमेशा ही उनकी पंसदीदा नृत्यांगना रही हैं। बिरजू महाराज ने सबसे ज्यादा माधिरी दीक्षित के गानों की कोरियोग्राफी की है।
माधुरी दीक्षित ने अपने गुरु के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘वह एक लेजेंड थे लेकिन उनके पास एक बच्चे जैसी मासूमियत थी। वह मेरे गुरु थे, लेकिन मेरे दोस्त भी थे। उन्होंने मुझे डांस की बारीकियां सिखाईं, और अपने मजेदार किस्सों से मुझे हंसाया भी। वह एक विरासत छोड़कर गए हैं, जिसे हम मिलकर आगे बढ़ाएंगे। आपने मुझे जो कुछ भी सिखाया है, उसके लिए धन्यवाद महाराज जी। कोटी कोटी प्रणाम।