भोपाल। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर बाद राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की संभावना है। मौसम की स्थिति को देखते हुए दो तरह का अलर्ट जारी किया है।
- मध्यम से तेज आंधी-बारिश (50 किमी/घंटा तक की रफ्तार) : बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा/पेंच, दमोह, जबलपुर/भेड़ाघाट, मंडला/कान्हा, डिंडोरी और अनूपपुर/अमरकंटक में मध्यम गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- हल्की आंधी-बारिश (40 किमी/घंटा तक की रफ्तार) : सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया/बांधवगढ़, शहडोल, अशोकनगर, पन्ना, सतना/चित्रकूट, रीवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, छतरपुर/खजुराहो, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा/ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, सागर और रायसेन/सांची के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।








