---Advertisement---

मध्यप्रदेश शासन ने रबी फसल विक्रय करने पंजीयन तिथि छह दिन बढ़ाई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि बढ़ा दी है। कृषि उपज मंडी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2024- 25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन करने के लिए पंजीयन की अवधि 01 मार्च 2024 तक निर्धारित की गई थी, किन्तु अभी तक विगत वर्ष की तुलना में किसान पंजीयन कम हुए हैं।

अत: प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय का अवसर प्रदान करने हेतु किसान पंजीयन की अवधि 06 मार्च 2024 तक बढ़ाई गई है। मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय में उप सचिव कैलाश बुंदेला ने पंजीकरण से शेष रहे किसानों से कहा है कि वे उक्त तिथि तक पंजीयन करा लें ताकि उपज विक्रम की जा सके।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!