मप्र : वर्ष 2022-23 के बजट की खास बातें

मप्र : वर्ष 2022-23 के बजट की खास बातें

भोपाल। मप्र विधानसभा में आज वर्ष 2022-23 का बजट (budget) पेश किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (jagdish deora) ने विपक्ष के हंगामे के बीच बुधवार को 2022-23 का बजट पेश किया।

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए विकास की रूपरेखा को पेश किया। बजट भाषण की सबसे खास बात यह रही कि राज्य की जनता पर कोई नया टैक्स (tax) नहीं लगाया है। वित्त मंत्री ने बजट में और भी कई अहम घोषणाएं कीं। बजट भाषण में प्रमुख बिंदु, जो जनता को सीधे तौर पर राहत या सुविधा दे रहे हैं।

इन पर नजर

– इस बार राज्य में कोई नया टैक्स नहीं है।
– 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
– सागर, शाजापुर, उज्जैन में लगेंगे सोलर प्लांट
-बागवानी फसलों के लिए 1 लाख मी. टन क्षमता विकसित होगी।
-दुग्ध उत्पादन योजना शुरू होगी।
– राज्य में इस साल 13000 शिक्षकों की भर्ती होगी।
– एमबीबीएस और नर्सिंग की सीटें बढ़ेंगी।
– भोपाल, इंदौर, जबलपुर में 217 इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
– 31 लाख लाभार्थियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
– योजना में 10 हजार करोड़ का प्रावधान।
– भोपाल के बगरोदा और बैरसिया में उद्योग पार्क स्थापित किए जाएंगे। खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी।
– गायों की सेवा के लिए शुरू होगी नई योजना, आदिवासी विकास निगम बनेगा।
– एससी वित्त विकास निगम के लिए 40 करोड़ का प्रावधान। पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: