केंद्र ने रेल कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के बोनस को मंजूरी दी

केंद्र ने रेल कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के बोनस को मंजूरी दी

भोपाल मंडल में 14992 कर्मचारी होंगे लाभान्वित

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल (union cabinet) ने आज सभी पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कार्मिकों को छोड़कर) के लिए वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी है।
यह जानकारी मण्डल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय (Railway Manager Saurabh Bandyopadhyay) नें आज आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। मंडल रेल प्रबंधक बंदोपाध्याय ने बताया कि उत्पादकता आधारित बोनस से भोपाल मंडल के लगभग 14992 अराजपत्रित कर्मचारी लाभान्वित होंगे। प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम रुपये 17951 का भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार कुल लगभग रुपये 27 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस उत्पादकता आधारित बोनस का भुगतान सभी पात्र कर्मचारियों को दशहरा की छुट्टी से पहले कर दिया जाएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!