---Advertisement---

मध्य प्रदेश पुलिस सम्मान समारोह : चिन्ना राव केएफ रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्य प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास में अपना नाम दर्ज कराते हुए चिन्ना राव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिन्ना राव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रतिष्ठित केएफ रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस विभाग के जांबाज अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इसी कड़ी में चिन्ना राव को यह सम्मान मिलना न केवल उनके विभाग, बल्कि इटारसी क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है।

चिन्ना राव की इस गौरवशाली उपलब्धि पर शहर के खेल जगत और सामाजिक संगठनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस सम्मान पर विष्णुकांत पांडे डैनी, दीपक परदेशी, भूषण कनौजिया, प्रदीप प्रजापति, अरविंद ठाकुर, चंद्रशेखर, मनोज मालवीय, अजय राजवंशी, सौभाग्य और मितेश ने हर्ष व्यक्त किया है। नेशनल फुटबॉल क्लब एवं जिला फुटबॉल संघ के खिलाडिय़ों व सदस्यों ने चिन्ना राव को बधाइयां प्रेषित की।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!