इटारसी। मध्यप्रदेश तैलिक साहू समाज संगठन की इटारसी शाखा ने मां कर्मा जयंती पर वाहन रैली निकाली। वाहन रैली का शुभारंभ श्री द्वारिकाधीश मंदिर तुलसी चौक से निकाली गई।
श्री द्वारिकाधीश मंदिर समिति के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चांडक, सचिव शैलेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद पगारे, प्रबंधक दिनेश सेनी ने मां कर्मा की पूजन अर्चन की एवं समाज के पदाधिकारियों रमेश के साहू एडवोकेट, रमेश सलोनी साहू, विक्रान्त बड़कुल, अभिषेक साहू, शुभम साहू, प्रज्ञान साहू का स्वागत किया एवं उपस्थित सामाजिक सदस्यों पर पुष्प वर्षा की।
समाज के युवाओं की वाहन रैली श्री द्वारिकाधीश मंदिर परिसर से होकर शहर के अनेक प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और शाम को शिवकर्मा शाहू गार्डन खेड़ा पर समापन किया। यहां मां कर्मा देवी और भगवान जगन्नाथ की महाआरती और कर्मा छप्पनभोग के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जा रहे हैं।











