---Advertisement---

15 वी राष्ट्रीय सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में मप्र की टीम फाइनल में

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। झांसी में चल रही 15 वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम अपने अजेय प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में पहुंच गयी है। टीम ने आज सेमीफाइनल में मणिपुर को हराया। हॉकी मध्यप्रदेश ने शानदार प्रदर्शन कर अपने मुकाबले जीते और फाइनल में जगह बनाई।

उल्लेखनीय है कि हॉकी मध्यप्रदेश की टीम में इटारसी के दो स्टार प्लेयर अपनी हॉकी कला का जादू बिखेर रहे हैं। सुंदरम सिंह राजावत और मो. जैद खान के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत टीम ने विपक्षी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। हॉकी मध्यप्रदेश और हॉकी महाराष्ट्र के बीच क्वार्टर फाइनल में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

डीएचए के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि मध्यप्रदेश के लिए इटारसी के प्लेयर सुंदरम सिंह राजावत और मो. जैद के बेहतरीन खेल ने मध्यप्रदेश की टीम को मजबूती प्रदान की है। टीम ने लीग में सबसे पहले ओडिशा को, फिर पंजाब को, क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को और आज सेमीफाइनल में मणिपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाडिय़ों के इस प्रदर्शन से जिला हॉकी संघ ने उनको फाइनल में भी इसी तरह का प्रदर्शन दोहराने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!