---Advertisement---

मध्य प्रदेश मौसम अलर्ट: कई जिलों में अति भारी वर्षा और अचानक बाढ़ की चेतावनी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई, जबकि सागर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इस अवधि में रामपुर बाघेलान में 123.6 मिमी और बीरसिंहपुर में 115.6 मिमी की अति भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान ग्वालियर में 33.6°C रहा, तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 19.4°C दर्ज किया गया।

पूर्वानुमान एवं भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग के 2 सितंबर 2026 की सुबह तक के पूर्वानुमान के अनुसार, सतना, उमरिया और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। इसके अतिरिक्त, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में भारी वर्षा के साथ झंझावात की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के सिवनी, बालाघाट, मंडला, मऊगंज, मैहर, डिंडोरी, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली और रीवा जिलों में निम्न से मध्यम स्तर के अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा भी संभावित है।

किसानों और आमजन के लिए सलाह

खराब मौसम को देखते हुए किसानों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे वर्षा के दौरान सिंचाई, उर्वरकों का प्रयोग तथा रसायनों के छिड़काव से बचें और खेतों में उचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। आम जनता को निचले इलाकों में गंभीर जलभराव की संभावना के कारण सुरक्षित आश्रय लेने, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने तथा गरज-चमक के दौरान घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.