---Advertisement---

मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट : भारी बारिश का अलर्ट जारी

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 36 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम प्रणाली का विवरण

आईएमडी के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र (द्यश2 श्चह्म्द्गह्यह्यह्वह्म्द्ग ड्डह्म्द्गड्ड) बना हुआ है। यह चक्रवाती परिसंचरण (ष्4ष्द्यशठ्ठद्बष् ष्द्बह्म्ष्ह्वद्यड्डह्लद्बशठ्ठ) समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसी के कारण राज्य में लगातार बारिश हो रही है और कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

जिलेवार चेतावनी

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

  • ऑरेंज अलर्ट : रतलाम, झाबुआ, और अलीराजपुर जैसे जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है, जहां 100 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।
  • येलो अलर्ट : इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, धार, और धार जैसे जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

नर्मदापुरम का मौसम

नर्मदापुरम संभाग में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। आज भी जिले में बारिश का दौर जारी रहेगा। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी और बाढ़ वाले क्षेत्रों से दूर रहें। आईएमडी के अनुसार, यह बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, जिससे फसलों और जनजीवन पर प्रभाव पड़ सकता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.