भोपाल। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में तापमान और वर्षा की स्थिति में विविध बदलाव दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा सतना जिले में दर्ज की गई, जहां 53.9 मिमी बारिश हुई।
इसके अलावा अन्य प्रमुख शहरों में सीधी 14.6 मिमी, खंडवा 13.0 मिमी, नरसिंहपुर 6.0 मिमी, नर्मदापुरम 3.8 मिमी, खजुराहो 1.2 मिमी, पचमढ़ी एवं रतलाम 1.0 मिमी।
तापमान का हाल : अधिकतम तापमान प्रदेश में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2°C दर्ज किया गया। इसके बाद खजुराहो में 36.0°C और दतिया व सीधी में 35.6°C तापमान रहा। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 30.6°C दर्ज किया गया। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम अधिकतम तापमान 27.2°C रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान खरगोन 19.6°C और खंडवा 20.0°C में दर्ज किया गया।
आर्द्रता (Humidity): सुबह 8:30 बजे के आंकड़ों के अनुसार, पचमढ़ी में सबसे अधिक 100% आर्द्रता दर्ज की गई। रतलाम 95%, बैतूल 94%, सीधी 94% तथा भोपाल और नर्मदापुरम 92% में भी हवा में नमी का स्तर काफी अधिक बना रहा।











