---Advertisement---

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : 36.6 डिग्री के साथ नर्मदापुरम तपा, पचमढ़ी में दिन रहा सबसे सर्द

By
—
On:
Follow Us

भोपाल/इटारसी। बीते 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के शेष सभी संभागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। इसके अलावा, बालाघाट जिले में वज्रपात, झंझावात और वर्षा की स्थिति देखी गई है।

तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान ग्वालियर में 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके विपरीत, सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री इंदौर में दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 से 1.9 डिग्री तक अधिक रहा, जबकि अन्य सभी संभागों में यह सामान्य बना रहा।

आगामी 24 घंटों का पूर्वानुमान

12 अक्टूबर 2026 की सुबह तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और सतना जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। राज्य के शेष अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह

मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और सतना जिलों में कहीं-कहीं झंझावात और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि आंधी-तूफान और गरज-चमक के दौरान लोग घरों के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें तथा खुले खेतों में काम करने से बचें।

राजधानी भोपाल का मौसम

राजधानी भोपाल और इसके निकटवर्ती स्थानों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। भोपाल का अधिकतम तापमान लगभग 35एष्ट और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.