अगले चौबीस घंटे में ऐसा होगा मध्यप्रदेश का मौसम

इटारसी। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में पिछले चौबीस घंटों में मौसम शुष्क रहा है। आगामी चौबीस घंटे में भी कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 25 एवं 26 दिसंबर से न्यूनतम तापमानों में क्रमिक गिरावट के आसार दिखाई दे रहे हैं।
न्यूनतम तापमान उज्जैन संभाग में काफी बढ़े एवं शेष संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा, जबलपुर, सागर संभाग में सामान्य, शहडोल और ग्वालियर संभागों में सामान्य से अधिक एवं शेष संभागों में सामान्य से काफी अधिक रहे।
मध्यप्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया। आगामी चौबीस घंटों में भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 एवं 26 दिसंबर से मौसम में ठंडक बढऩे की संभावना जतायी जा रही है।
CATEGORIES Itarsi
TAGS Wether