---Advertisement---

मप्र की महिला क्रिकेट टीम ने बंगाल को हराकर सीनियर वुमंस वन डे ट्रॉफी जीती

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्य प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम ने सीनियर्स वूमेन वन डे ट्रॉफी 2024-25 का खिताब जीत लिया है। मप्र की लड़कियों ने फाइनल में बंगाल को सात विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 136 रन बनाए। मध्य प्रदेश की गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 9 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश ने रन-चेज में शानदार प्रदर्शन किया। इटारसी निवासी अनन्या दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि वैष्णवी शर्मा ने नाबाद 69 रन बनाए। मध्य प्रदेश ने 15.2 ओवर शेष रहते जीत दर्ज की। क्रांति गौड़ को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि शुचि उपाध्याय को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस जीत से मध्य प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इटारसी की बालिका अनन्या दुबे के शानदार प्रदर्शन की सभी ने प्रशंसा की है। अनन्या दुबे ने बल्लेबाजी में राज्य स्तर पर दूसरा एवं राष्ट्रीय लेवल पर चौथा स्थान हासिल किया है।

विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने अनन्या दुबे और मध्य प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बिटिया हमारे शहर और प्रदेश का गौरव हैं। साथ ही अन्य समाजसेवियों सहित सभी ने अनन्या दुबे को बधाई दी।इटारसी एवं नयायार्ड में सभी ने फटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। इस जीत से मध्य प्रदेश के सभी खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.