---Advertisement---

मध्यप्रदेश का मौसम 19 से फिर बदलेगा, गरज-चमक और बारिश के आसार

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। 19 अप्रैल से फिर गरज-चमक और बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम में बदलाव के बाद पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी एक दिन और गर्मी को झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19, 20 और 21 अप्रैल को मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश के आसार हैं।

19 अप्रैल को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर जिलों में गरज-चमक और वर्षा के आसार हैं। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। इसी तरह से 20 अप्रैल को बैतूल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों में गरज-चमक, वर्षा और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

21 अप्रैल को पांढुर्ना, दमोह, सागर, सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, देवास, जबलपुर, इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और भोपाल जिलों में भी गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.