---Advertisement---

पतई वाले महाराज को नर्मदा किनारे बाईराम आश्रम में समाधि दी गई

By
On:
Follow Us

इटारसी। जीवन दायिनी मां नर्मदा के उत्तर तट बांद्राभान किनारे बाईराम आश्रम में पिछले कुछ वर्षों से निवासरत पतई वाले श्रीश्री 108 स्वरूपानंद महाराज आयु 100 वर्ष से अधिक का देवलोक गमन बीती रात हो गया।

जिला रायसेन के उदयपुरा से 25 किलोमीटर दूर मां नर्मदा के किनारे पतई गांव में आज से लगभग 65 साल पहले पूज्य महाराज का आगमन हुआ था और तब से 15 वर्ष पूर्व तक महाराज का कार्य क्षेत्र पतई गांव ही था। वहां उन्होंने आश्रम बनवाया एवं नर्मदा कुंभ का भी आयोजन किया था। पिछले कुछ वर्षों से महाराज बांद्राभान में बाई राम आश्रम में तपस्या कर रहे थे। बमुश्किल लोगों को उनके दर्शन हो पाते थे। वह महान धार्मिक एवं मां नर्मदा के अनन्य भक्त थे।

शनिवार को महाराजश्री को बाईराम आश्रम में पीछे की ओर भू समाधि दी गई। समाधि की संपूर्ण प्रक्रिया कर्मकांडी ब्राह्मणों ने पूर्ण की। विधायक विजय पाल ने समाधि की सभी रस्म पूरी कराई। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए एवं आसपास के जिलों से भी पतई महाराज के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके भक्तगण पहुंचे। समाधि के समय सैकड़ो नर्मदा परिक्रमा वासी मौजूद थे। मां नर्मदा के जयकारे के साथ महाराज श्री को समाधि दी गई।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!