---Advertisement---

महाराणा कप कबड्डी का रोमांच: 32 टीमों के बीच महामुकाबला,कल होगा फाइनल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। राजपूत समाज इटारसी द्वारा आयोजित महाराणा कप कबड्डी प्रतियोगिता 2026 अपने पूरे शबाब पर है। स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

मैदान पर दमखम और सड़कों पर सद्भावना

प्रतियोगिता को लेकर शहर में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खेल के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से खिलाड़ियों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से एक सद्भावना रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से एकता और खेल भावना का संदेश दिया गया।

प्रतियोगिता की मुख्य झलकियां 

 प्रदेश स्तरीय सहभागिता: इस टूर्नामेंट में इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों की 16 पुरुष एवं 16 महिला वर्ग कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे, सभापति राकेश यादव सहित राजपूत समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 रोमांचक मुकाबला: प्रो-कबड्डी की तर्ज पर हो रहे इन मैचों में खिलाड़ी अपनी रेड और डिफेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

कल होगा खिताबी मुकाबला

प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल खेला जाएगा। राजपूत समाज ने इटारसी के समस्त नागरिकों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल महाकुंभ के साक्षी बनें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!