---Advertisement---

महावीर, केकेपीएस, बिरसा मुंडा, विल्स एवं किंग्स इलेवन ने जीते रोमांचक मैच

By
—
On:
Follow Us
  • गांधी मैदान पर आचार्य चाणक्य कप टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन

इटारसी। गांधी मैदान पर शनिवार से आचार्य चाणक्य कप टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ किया गया। सर्वधर्म सद्भावना के उद्देश्य से आयोजित टूर्नामेंट का पहला मैच लोधा और वैश्य समाज का होना था, जो निरस्त होने से लोधा समाज की टीम को वाक ओवर मिल गया। दूसरा मैच महावीर क्लब जैन समाज एवं मीनेश क्लब मीना समाज के बीच हुआ। महावीर टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी का ऑफर मीनेश क्लब को दिया, मीनेश क्लब 8 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बना सका, जवाबी बल्लेबाजी में महावीर के खिलाड़ी 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन बनाकर मैच जीत गए। मैन आफ द मैच पार्थ जैन रहे।

तीसरा मैच संत शिरोमणी नामदेव लब एवं केकेपीएस गुजराती समाज के बीच मैच हुआ। गुजराती क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 8 ओवर में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नामदेव क्लब महज 72 रनों पर ढेर हो गया। मैन ऑफ द मैच नरेश पटेल रहे। चौथा मैच बिरसा मुंंडा इलेवन एवं एनजीएल क्लब के बीच हुआ। एनजीएल ने टॉस जीतकर बिरसा मुंडा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यह टीम 6 विकेट पर 83 रन बना सकी, जवाबी पारी में एनजीएल क्लब 71 रन ही बना सका, इस तरह 12 रनों से बिरसा टीम विजेता रही। पांचवा मैच विल्स क्लब एवं इंडियन हैदरी क्लब के बीच हुआ। टास जीतकर हैदरी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों का लक्ष्य रखा, लक्ष्य का पीछा करते हुए विल्स क्लब ने 4 ओवर में 47 रन बनाकर 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

छटवां मैच किंग्स 11 एवं बी बायज टीम के बीच हुआ, बी बायज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला कर 9 विकेट पर 63 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 5.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। मैन आफ द मैच गोलू भाटिया रहे। स्कोरर संजय मनवारे, मो. अली शान खान, कमेंट्रेटर राकेश पांडेय, अंपायर अतुल राठौर, हरीश हनोतिया, संजय विश्वकर्मा रहे। शनिवार को मुख्य अतिथि आकाश कुशराम, विनोद बारसे, मो. जाफर सिद्धीकी, दिनेश उपाध्याय, जित्तू राजपूत, महेन्द्र जोशी, आस्तिक ओझा, राजेन्द्र तोमर, राहुल प्रधान, सत्येन्द्र पाल सिंह जग्गी, चुटई महाराज मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.