इटारसी। सिंधी कॉलोनी स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में आयोजित चालीहा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को 20वें दिन की पूजा-अर्चना होगी। इस अवसर पर रात 9:30 बजे आयोजित महाआरती में भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री महेश थारवानी (रीवा) विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
महोत्सव के दौरान 21 दिवसीय व्रत का भी शुभारंभ हो रहा है। मंदिर समिति एवं समाज द्वारा सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से रात्रि में आयोजित आरती में सहपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ उठाने की अपील की गई है।











