सिवनी मालवा। माहेश्वरी महिला मंडल ने सीताराम मंदिर में फाग उत्सव का आयोजन रखा जिसमें सर्वप्रथम भगवान की पूजा अर्चना कर फूलों एवं गुलाल से होली खेली गई।
भगवान को रंग-बिरंगे रंग लगाए गए। महिला मंडल ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फाग उत्सव की शुभकामनाएं दीं। फाग एवं होली के भजन गाए गए, भजनों पर नृत्य किए गए। तत्पश्चात भगवान का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई।
इस अवसर पर नीरू राठी, प्रेमलता तोषनीवाल, शीला खडलोया, शीला सारडा, वर्षा सारडा, श्वेता खडलोया, सुनीता तोषनीवाल, पुनीता सारडा, मोना टावरी, खुशबू सारडा, प्रियंका सारडा, सविता टावरी सहित महिला मंडल उपस्थित था।