माहेश्वरी महिला मंडल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधरोपण

माहेश्वरी महिला मंडल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधरोपण

सिवनी मालवा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल (All India Maheshwari Mahila Mandal) द्वारा नवहरितिमा, स्वच्छ हवा, हरित समृद्ध धरा, कार्यक्रम मध्यांचल पूर्वी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) नर्मदापुरम (Narmadapuram) में रखा गया। कार्यक्रम के तहत आज सिवनी मालवा ( Seoni Malwa) माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नरेंद्र सारडा की बाड़ी में पौधारोपण किया।

महिलाओं ने नीम, आम, एलोवेरा, गुलाब, जामुन, नीलगिरी आदि के पेड़ लगाए। महिला मंडल ने पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अशोक साहू ने किया। महिला मंडल में जिला संचालिका सुनीता सारडा, अध्यक्ष नीरू राठी, वर्षा सारडा, शीला सारडा, खुशबू सारडा, अनुपमा तोषनीवाल, पूजा खडलोया, शीला खडलोया, श्वेता साडू, प्रियंका सारडा, नरेन्द्र सारडा, ओपी सारडा, संदीप महेश्वरी, विनीत राठी सहित माहेश्वरी समाज उपस्थित था।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: