माहेश्वरी महिला मंडल ने हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में बांटा सुहाग का सामान

सिवनी मालवा। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सीताराम मंदिर में हल्दी कुकू का आयोजन किया।

सर्वप्रथम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी के पट खोले गए। तत्पश्चात भगवान की पोशाक बदली एवं सिंगार करके पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को कुमकुम हल्दी लगाकर सुहाग का सामान दिया।
महिलाओं ने भजन गाये एवं प्रतियोगिताएं रखी गई।

माहेश्वरी महिला मंडल में नीरू राठी, प्रेमलता तोषनीवाल, शीला खडलोया, सुधा कचोलिया, सुनीता सारडा, शीला सारडा, वर्षा सारडा, ऊषा सारडा, स्वाति राठी, नितिका सारडा, पुनिता सारडा, ऊषा साबू, प्रियंका सारडा, खूशबू सारडा, अनुपमा तोषनीवाल, श्वेता खडलोया उपस्थित थीं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!