सिवनी मालवा। सीताराम मंदिर में माहेश्वरी समाज ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पद्मश्री से सम्मानित समाज गौरव स्व. बंशीलाल राठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा में समाज के मीडिया प्रभारी व पत्रकार विनीत राठी ने स्व. राठी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सच्चे समाजसेवी और धर्मशील व्यक्ति थे। माहेश्वरी समाज के उत्थान के लिए देश स्तर पर व्यापार सहयोग केंद्र, शिक्षा केंद्र, छात्रावास, अजमेर पब्लिक स्कूल और गौशालाओं की स्थापना में उनका योगदान अतुलनीय रहा। उन्हें राजस्थानी रत्न और लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसे अनेक राष्ट्रीय सम्मान मिले। उनका जाना पूरे समाज के लिए एक बड़ा शून्य छोड़ गया है।
श्रद्धांजलि सभा में पीडी सारडा, सुरेश खडलोया, नरेन्द्र सारडा, श्यामसुंदर सारडा, ओपी सारडा, हरि खडलोया, विकास माहेश्वरी, दीपक राठी, नीरू राठी, शीला सारडा, वर्षा सारडा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और महिलाएं उपस्थित रहीं।











