---Advertisement---

गीता देवी राठी का निधन पर माहेश्वरी समाज में शोक

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति पद्मश्री बंसीलाल राठी की धर्मपत्नी गीता देवी राठी का हाल ही में चेन्नई में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे माहेश्वरी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्रीमती गीता देवी राठी एक सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उनका जीवन सेवा, स्नेह और संस्कारों का अद्भुत संगम था। समाज के प्रति उनका समर्पण और सेवा भाव एक अमूल्य धरोहर थी, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

विभिन्न संगठनों ने व्यक्त किया शोक

श्रीमती राठी के निधन पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला मंडल सिवनी मालवा, और कई अन्य सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वे अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा मध्यांचल के उपसभापति विजय राठी की चाची भी थीं, और उनके निधन से सभी सामाजिक बंधुओं में दुख का माहौल है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.