इटारसी। रंगों के पर्व होली के भी कई रंग हैं। कोई केवल तिलक होली मनाता है तो कोई पानी बचाने के संदेश के साथ सूखी होली खेलता है। लेकिन, त्योहार में कुछ नयापन हो और परंपरा के साथ मनोरंजन भी हो जाए तो पर्व का उत्साह भी दोगुना हो जाता है। महिला कांग्रेस (Mahila Congress) ने ऐसे ही होली का पर्व मनाया।
महिला कांग्रेस की सदस्यों ने नवग्रह दुर्गा मंदिर के ऊपरी सभागार में होली मिलन के दौरान एकदूसरे को गुलाल लगाया और गीत गुनगुनाये। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल भी हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष माधवी मिश्रा, नगर अध्यक्ष सीमा भदौरिया, मालतीदेवी शर्मा, नीलम गांधी, प्रीति दुबे, सविता साहू, रजनी राठौर, आशा सोनी, संध्या बस्तवार, सविता बस्तवार, माधुरी चौरे, बबिता रिखत, ममता, मनीषा, सुधामणि, कविता शर्मा, शिवकुमारी, रोली, प्रेमबाई मेहरा, नीलम भदौरिया, नीता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
महिला कांग्रेस ने ऐसे दिलचस्प बनाया होली का जश्न


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com