इटारसी। आज सुबह से कलचुरी कलार समाज में महिला एवं बालिकाओं के लिए सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई। महिला मंडल ने रंगोली, मेहंदी, 1 मिनट सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कीं।
कार्यक्रम में हरीश मालवीय अध्यक्ष कलचुरी समाज, अशोक मालवीय कार्यकारी अध्यक्ष, वीरेंद्र मालवीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश मालवीय, देवेंद्र मालवीय, अशोक मालवीय शिक्षक कोषाध्यक्ष, संदेश मालोनिया सहसंयोजक, वीरेंद्र मालवीय, मयूर मालवीय, राजेश मालवीय, दीपक मालवीय, श्रीमती शीला राय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सविता मालवी, रेखा मालवीय पूर्व सभापति नगर पालिका परिषद इटारसी, राधा चौकसे, रेखा मालवीय जामनी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
द्वितीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें समाज की महिलाओं ने भाग लिया। रंगोली एवं मेहंदी विभिन्न प्रकार के संदेश दे रही थीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को कल सहस्त्रबाहु जयंती के महोत्सव पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक के तौर पर श्रीमती गीता चौधरी सांस्कृतिक एवं कला प्रभारी श्रीमती अर्चना पटेल थीं।










