महिला मोर्चा ने मनाया जी-20 का स्वागत कार्यक्रम

इटारसी। आज 16 जनवरी 2023 दिन सोमवार को महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी द्वारा जी-20 का स्वागत कार्यक्रम मनाया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के निर्देशानुसार एवं जिले के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी द्वारा जी-20 के स्वागत के लिए रंगोली डाली एवं सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

न्यास क्षेत्र में रैली आयोजित कर लोगों को संदेश दिया कि भारत पहली बार जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और वसुदेव कुटुंबकम का नारा दिया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया ने जी-20 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना, भाजपा मंडल अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, सभापति अमृता मनीष ठाकुर, सभापति मनजीत कलोसिया, पार्षद कीर्ति दुबे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य चंचल पटेल, पार्षद जिम्मी कैथवास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर मंत्री शैलेश योना, महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता कदम, उपाध्यक्ष राजकुमारी वर्मा, मंत्री रानी रजक, मंत्री आरती बस्तवार, आईटी प्रभारी सरला लोट, नगर मंत्री सीमा सोनी, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा बरगले, हंसा साहू, ममता पटेल, शशिकिरण योना एवं काजल बस्तवार आदि उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: