होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा को पुत्रीरत्न की प्राप्ति होने के सुअवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा सेठानी घाट पर मां नर्मदा के पूजन अर्चन उपरांत प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाई गई। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि यह हर्ष का विषय है कि हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी के घर लाड़ली लक्ष्मी का आगमन हुआ है। आज हम सभी ने नवजात शिशु के उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए मां नर्मदा से प्रार्थना की है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, जिला पदाधिकारी अमित महाला, प्रशांत दीक्षित, चरणजीत सिंह, अभिषेक तिवारी, सिम्मी पटेल, अर्चना पुरोहित, वंदना दुबे, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, मनीष परदेशी गज्जू चौहान, मनीष शर्मा, प्रशांत तिवारी, प्रदीप यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
पुत्रीरत्न प्राप्ति पर महिला मोर्चा ने बांटी मिठाई, मनाई खुशियां


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









