वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग करेगा महिला मोर्चा

वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग करेगा महिला मोर्चा

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (Bharatiya Janata Party Mahila Morcha) की मीटिंग में टीकाकरण जन जागरण अभियान पर चर्चा हुई।
बैठक में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ हेमा संदेश पुरोहित ने बताया कि पार्टी के लोग घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। बैठक में नगर अध्यक्ष संंध्या चौहान ने सभी प्रभारियों की वार्ड अनुसार नियुक्ति की। प्रभारी एवं सह प्रभारी बाद अनुसार बनाए। कल डॉ श्यामा प्रसाद चिकित्सालय में महिला मोर्चा के द्वारा सहायता केंद्र के माध्यम से वृद्धजनों की मदद की जाएगी। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, नगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, जिला किसान मोर्चा जिला महामंत्री उमेश पटेल, नगर महामंत्री ममता मालवीय, नगर मंत्री विधि पचौरी, सीमा सोनी, विमला अहिरवार आदि उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: