इटारसी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड , इटारसी ने आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते आज 23 नवंबर 2025 को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित रहने की सूचना जारी की है। यह कार्य 11 केवी फीडरों पर किया जाएगा, जिसके कारण विभिन्न समयावधियों में बिजली कटौती होगी।
कटौती की विस्तृत जानकारी
- सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक : तवानगर उपकेंद्र के तवानगर और चीचा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
- दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक : इटारसी पीपल मोहल्ला उपकेंद्र का इटारसी (टी) फीडर प्रभावित रहेगा।
- दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक : पथरोटा उपकेंद्र के प्रकाशनगर फीडर से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
- दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक : इस अवधि में सनखेड़ा (चांदोन) उपकेंद्र का चांदोन डीएलएफ फीडर और केसला उपकेंद्र का ब्लॉक फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
- दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक : पथरोटा उपकेंद्र का पथरोटा फीडर से संबंधित क्षेत्र प्रभावित होगा।
उप महाप्रबंधक (संवा/संघा) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन सभी कटौती से संबंधित सभी घरेलू उपभोक्ता, कृषि पंप से संबंधित ग्राम, तथा उच्चदाब उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। कंपनी ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।








