इटारसी। नर्मदापुरम जिले के थाना इटारसी पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1,50,000 रुपये आंकी गई है।
04 नवंबर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर, तीन पुलिया के आगे नागपुर-मुंबई रेलवे पटरी के पास से आरोपी रामकुमार ठाकुर पिता सन्नु ठाकुर, उम्र 35 वर्ष, निवासी- ग्राम पढ़रई, थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम को पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक काले रंग के पीठ वाले बैग में यह गांजा मिला, जिसे वह बेचने की फिराक में था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना इटारसी और आरपीएफ के अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











