---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

जिले में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, तहसीलदारों को किया इधर से उधर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। इसके अंतर्गत परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को जिले में एक तहसील से दूसरी तहसील में भेजा गया है।

इस बदलाव के बाद इटारसी के प्रभारी तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर नायब तहसीलदार इटारसी रहेंगे। उनके स्थान पर बनखेड़ी जनपद सीईओ प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर प्रियंका भलावी को तहसीलदार इटारसी बनाया है। जिले में नवपदस्थ रामकिशोर झरबड़े सोहागपुर तहसीलदार रहेंगे। सुश्री अंजु लोधी प्रभारी तहसीलदार सोहागपुर को प्रभारी तहसीलदार बनखेड़ी भेजा गया है।

इसी तरह से प्रभारी तहसीलदार इटारसी, टप्पा तहसील केसला शंकर सिंह रघुवंशी अब सिवनी मालवा के प्रभारी तहसीलदार होंगे। अतिरिक्त तहसीलदार इटारसी टप्पा तहसील केसला में वर्तमान में इटारसी में नायब तहसीलदार हीरू कुमरे प्रभार संभालेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभारी से लागू हो गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.