इटारसी। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
मंडल प्रभारी अधिकारी अभिलाष पाठक के नेतृत्व में टीम ने इटारसी शहर के नाला मोहल्ला और सूरजगंज क्षेत्रों में दबिश दी।इस कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज किए गए हैं।
टीम ने मौके से 35 पाव देशी मदिरा, 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 280 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। जब्त की गई शराब और लाहन की कुल अनुमानित कीमत 28,660 रुपये आंकी गई है। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक केके पडरिया, धर्मेंद्र बारंगे और राजेश गौर की सराहनीय भूमिका रही।











