इटारसी। पथरौटा पुलिस ने बीती रात नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से गांजे के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।










