---Advertisement---

इटारसी कांग्रेस के पूर्व नगराध्यक्ष मयूर जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आगामी छात्र संघ चुनावों के मद्देनजर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इटारसी के युवा नेता मयूर जायसवाल पर बड़ा भरोसा जताया है। इटारसी नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जायसवाल को नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल जिले का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश में होने वाले आगामी छात्र संघ चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन को मजबूती दिलाने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में संगठन ने इटारसी के स्थानीय नेता और पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले द्वारा जारी सूची में मयूर जायसवाल को तीन प्रमुख जिलों का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

तीन जिलों में संभालेंगे चुनावी कमान

मयूर जायसवाल अब छात्र संघ चुनावों के दौरान नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल जिले में पार्टी और छात्र संगठन की कमान संभालेंगे। इन तीनों जिलों में एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाने, चुनाव प्रबंधन देखने और युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का अहम जिम्मा उनके कंधों पर होगा।

इटारसी में खुशी की लहर

मयूर जायसवाल का इटारसी की राजनीति में सक्रिय योगदान रहा है। वे इटारसी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और युवाओं के बीच पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम कार्यभार सौंपा है। इस नियुक्ति से इटारसी के स्थानीय कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.