---Advertisement---

नर्मदापुरम में बड़ा घोटाला : नगरपालिका के दो कंप्यूटर ऑपरेटरों की 7.78 करोड़ रुपये गबन की शिकायत, कोतवाली पुलिस ने की एफआईआर

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम में राजस्व वसूली में एक बड़े फर्जीवाड़े और सरकारी राशि के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरपालिका के दो कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ करीब 7.78 करोड़ रुपये की गबन की शिकायत हुई है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर लिया है।

मामला 2019 से लेकर 2023 के बीच का

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 1 अप्रैल 2019 से लेकर 23 अगस्त 2023 के बीच का है।। शिकायत है कि नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर भुवन मेहता और हरीश गोस्वामी ने मिलकर राजस्व वसूली की रसीदों में बड़े पैमाने पर कथित हेराफेरी की। दोनों पर कूटरचित तरीके से रसीदों के रिकॉर्ड बदले और कुल 7,78,91,654 रुपये (सात करोड़ अठहत्तर लाख इक्यानवे हजार छ: सौ चौवन रुपये) की शासकीय राशि का गबन की शिकायत की गई है।।

जांच के बाद कोतवाली में मामला दर्ज

अभय वर्मा द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना नर्मदापुरम में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है कि इस गबन में क्या कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। हालांकि सूत्र बताते हैं कि अभी विभागीय जांच चल रही है, इसमें आरोप साबित नहीं हुए हैं। पुलिस जांच में आगे इस मामले में और खुलासा हो सकता है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.