---Advertisement---

नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का फरार आरोपी और वाहन चोर गिरफ्तार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो छिंदवाड़ा जिले के एक हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी

बीती 9 अप्रैल को मोरछली चौक निवासी सचिन कुमार सोनी की घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल (MP05/MX 0919) चोरी हो गई थी। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस को सूचना मिली कि मंडीदीप निवासी आरिफ शाह उर्फ गोल्डी 24 वर्ष इस चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर रहा है।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को सतलापुर (मंडीदीप) से दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने वाहन चोरी करना स्वीकार किया, जिसकी निशादेही पर बाइक जब्त कर ली गई है।

हत्या और छेड़छाड़ के मामलों में था फरार

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी आरिफ शाह मूल रूप से पिपरिया का रहने वाला है। उसके खिलाफ पिपरिया के स्टेशन रोड थाने में छेड़छाड़ के मामले में स्थायी वारंट जारी है। इसके अलावा, वह छिंदवाड़ा जिले के परासिया थाने में दर्ज एक हत्या के मामले में भी फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने परासिया पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी को पकड़ने में कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, आरक्षक पंकेश और गजेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!