इटारसी। केसला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैसलपाठा में गणेश धुर्वे के खेत के पास स्थित पुलिया के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक व्हीकल के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण पीडि़त की मौत हो गई। घटना के उपरांत मर्ग जांच के आधार पर केसला पुलिस ने अपराध कायम करते हुए ई-व्हीकल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।










