आपदा अक्षय कोष को मजबूत करने प्रबंधन ने बैठक में लिए अनेक निर्णय

Post by: Rohit Nage

Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। कड़ा मानकपुरी जिझोतिया ब्राह्मण समाज की आपदा कोष प्रबंधन की बैठक आज हेमंत दुबे के घर पर उनकी माताजी की पुण्यतिथि पर ग्राम जमानी में रखी गई थी। बैठक में श्रद्धांजलि उपरांत कोष को और भी मजबूत करने ग्राम एवं शहर स्तर पर सामाजिक बंधुओं से संपर्क करने का निर्णय लिया तथा सहयोग राशि की आवश्यकता वाले बीमारी से ग्रसित, प्राकृतिक आपदा से पीडि़त, निराश्रित, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की जानकारी प्राप्त कर कोष प्रबंधन के उद्देश्य एवं नियमों के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया।

श्री दुबे ने अपनी माताजी की पंचम पुण्यतिथि पर अपने परिवार की ओर से 21000 रुपए का चेक प्रदान किया। साथ ही जमानी परिवार द्वारा आजीवन सदस्यता राशि भी प्रदान की गई। समाज के कोष में अल्प समय में ही 11 लाख रुपए के लगभग राशि जमा हो चुकी है। इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश दुबे, कोषाध्यक्ष संतोष दीवान, अशोक दुबे, जयकिशोर दुबे, सुदर्शन दुबे, आलोक दीक्षित, संदीप तिवारी, हरीश दीवान, मनोज दीवान, सुनील दुबे एवं जमानी से अश्वनी दुबे, भोला दुबे सहित अनेक सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!