इटारसी। आज 8 जुलाई 2025 को मंगल दिवस का आयोजन वार्ड 18 केंद्र 132 में सामूहिक रूप से किया। इस कार्यक्रम में तीन गर्भवती महिला की गोद भराई की।
प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला एवं अटल बाल पालक श्रीमती राखी दुबे ने महिलाओं की गोद भराई की। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना एवं गर्भवती को केवल स्तनपान एवं अन्य स्वस्थ एवं पोषण संबंधी समझाइश परियोजना अधिकारी द्वारा दी गई।
अटल बाल पालक श्रीमती राखी दुबे ने आंगनवाड़ी को पंखा, चटाई, बच्चों का झूला दान दिया। आंगनवाड़ी भवन मालिक श्रीमती अर्चना तिवारी का विशेष योगदान रहा। वार्ड की कार्यकर्ता राधा मालवीय, आरती सत्संगी, कल्पना पटेल, शीला बडग़ोत्रि एवं सहायिका ललिता, संगीता चौधरी एवं वार्ड की अन्य महिला उपस्थिति रहीं।











