होशंगाबाद। होशंगाबाद सांसद उदयप्रताप सिंह (Hoshangabad MP Uday Pratap Singh) ने भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी (BJP Municipal Minister Manish Pardeshi) को शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सांसद ने गुरुवार को कलेक्टर को नियुक्ति का पत्र जारी किया है। मनीष परदेशी अब नर्मदा महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठकों में सांसद उदयप्रताप सिंह की ओर से सांसद प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे। मनीष परदेशी के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
मनीष परदेशी एनएमवी में सांसद प्रतिनिधि

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









